महासमुन्द : फोन पर बुलाकर चाकू से हमला, मामला दर्ज. - CG Sandesh

महासमुन्द : फोन पर बुलाकर चाकू से हमला, मामला दर्ज.

महासमुन्द थाना अंतर्गत लालढाढी पारा के पास फोन पर बुलाकर चाकू से हमला, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

खिलेश मंडलेश ने पुलिस को बताया कि सुभाषनगर वार्ड नं 21 महासमुन्द का रहने वाला है. कक्षा 11 वीं की पढाई कर रहा है. 25 फरवरी को अपने साथी ललित निषाद के साथ FCI गोदाम के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी उसके दोस्त ललित निषाद के फोन पर सागर श्रीवास्तव का कॉल आया और बोला की मेटर करना है तो ललित निषाद के मोबाईल से वह बात किया तो सागर श्रीवास्तव गाली गलौज करने लगा और बोला की लालढाढी पारा आओ मैं पेड के पास बैठा हूं बोलने पर उन दोनों लालढाढी पारा गये जहां सागर श्रीवास्तव अपने दोस्तो के साथ बैठा था उसे देख कर मॉ बहन की गाली अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते अपने पास रखे धारदार चाकू से बांये जांघ के पास एवं बांये भूजा के पास मारकर चोट पहूंचाया घटना को सून उसके पिता संजू श्रीवास्तव आया और वह भी हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा उसका दोस्त ललित निषाद एवं रितिक टंडन बीच बचाव किया अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते चाकू जैसे हथियार से मारकर चोट पहूंचाया है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 324-IPC, 34-IPC, 506-IPC  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें