कोमाखान : तेज रफ़्तार पीकप वाहन ने ट्रेक्टर को मारी ठोकर, माम... - CG Sandesh

कोमाखान : तेज रफ़्तार पीकप वाहन ने ट्रेक्टर को मारी ठोकर, मामला दर्ज.

कोमाखान थाना अतर्गत मुडमार मोड NH 353 रोड में तेज रफ़्तार पीकप वाहन ने ट्रेक्टर को मारी ठोकर, जिसपर मामला दर्ज किया है.

फत्तेसिंग बरिहा ने पुलिस को बताया कि वर्तमान में ग्राम मुडमार के रोशन लाल चन्द्राकर के यहां ट्रेक्टर ड्रायवरी का काम करता है । 12 फरवरी 2022 को दोपहर में ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 E 5886 महिन्द्रा माडल 275 में ट्राली में रेत लोडकर हाडाबंद को गया था। रेती खाली कर वापस घर को लौट रहा था की करीबन 07/30 बजे NH 353 रोड कोसरंगी मुडमार मोड पास जैसे ही मुडमार जाने के लिए अपने ट्रेक्टर को हाथ से संकेत देकर मोड रहा था की महासमुंद की तरफ से आ रही पीकप वाहन क्रमांक OD 03 S 4404 का चालक अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पुर्वक चलाकर उसके ट्रेक्टर के इंजन भाग में ठोकर मारकर एक्सीडेंन्ट कर दिया जिससे ट्रेक्टर का इंजन तीन भाग में टुट कर अलग हो गया। उसे कोई चोंट नही आई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें