महासमुंद : परीक्षा केन्द्र के बाहर खड़ी परीक्षार्थी के बाइक स... - CG Sandesh

महासमुंद : परीक्षा केन्द्र के बाहर खड़ी परीक्षार्थी के बाइक से मोबाईल चोरी.

महासमुंद थाना अंतर्गत श्याम विघा मंदिर स्कूल में परीक्षा केन्द्र के बाहर खड़ी परीक्षार्थी के बाइक से मोबाईल चोरी, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

कामदेव सोनकर ने पुलिस को बताया कि 20 फरवरी 2022 को 09/30 बजे खाघनिरीक्षक की परीक्षा दिलाने ईमलीभाठा स्थित श्याम विघा मंदिर स्कूल महासमुन्द अपनी मोटर सायकल से आया हुआ था । स्कूल परीसर के बाहर ही उसकी मुलाकात अन्य परीक्षार्थी गुलशन बघेल निवासी लोहारडीह से हुई थी। चूंकि परीक्षा केन्द्र में मोबाईल फोन ले जाना वर्जित था इसलिये उसने अपना मोबाईल् फोन विवो वी 17 को तथा गुलशन बघेल के मोबाईल फोन पोको एक्स 3 को उसकी मोटर सायकल क्रमांक CG07AV 7286 के लॉकर वाली डिक्की में लॉक कर परीक्षा दिलाने करीबन 09/45 बजे भीतर चले गये परीक्षा उपरांत करीबन 01/30 बजे वापस आकर मोबाईल निकालने हेतु डिक्की के लॉकर को चेक किया तो दोनों मोबाईल नही मिलने पर आसपास अन्य परीक्षार्थी एवं लोगों से पूछताछ किये जिनसे मोबाईल से कोई जानकारी नही मिल सकी।

उक्त दोनों मोबाईल किमती करीबन 20000 रूपये को किसी अज्ञात चोर के द्वारा परीक्षा के दौरान चोरी कर ले गया है, जिसका कुछ दिनों तक मोबाईल में अपने अपने नंबरो पर कॉल करके पता करते रहे परंतु कोई पता नही चला. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें