news-details

पल्स पोलियो अभियान का कलेक्टर ने किया शुभारंभ

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही: कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र पेंड्रा में नन्हे बच्चों को दो बूंद पोलियो ड्राफ् पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ देवेंद्र पैकरा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलू घृतलहरे सहित जिला टीकाकरण अधिकारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

जिले में 0 से 5 वर्ष के 53 हजार 434 बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाये जाने का लक्ष्य है। इसके लिए 472 बूथ बनाया गया है। पल्स पोलियो अभियान रविवार 27 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगा। आज सभी बूथ में बच्चों को पोलियो का खुराक दिया गया। अगले दो दिन मितानिनों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थयकर्ताओं द्वारा घर-घर भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाया जाएगा।




अन्य सम्बंधित खबरें