तुमगाँव : घर के सामने से बाइक चोरी, मामला दर्ज.
तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम कांपा में घर के सामने से बाइक चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
भोज साहू ने पुलिस को बताया कि वह 25 फरवरी 2022 को वह अपने दुकान से कपडा बदलने ग्राम कांपा अपने घर अपने छोटे भाई के मोटरसायकल सुपर स्प्लेन्डर क्रं. CG 06 GR 7491 से करीबन 11.20 बजे गया था मोटरसायकल को घर के बाहर खडा किया था मोटरसायकल में चाबी लगा हुआ था पांच मिनट बाद वापस आकर देखा तो उसकी मोटरसायकल वहां नहीं था आसपास पता तलाश किया कोई पता नहीं चला । उसकी मोटरसायकल सुपर स्प्लेन्डर क्रं. CG 06 GR 7491 का इंजन नंबर JA05EGL9A27862, चेचिस नंबर MBLJAW097L9A14094 कीमती करीबन 40,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था । उक्त मोटरसायकल क्रं0 CG 06 GR 7491 का रजिस्ट्रेशन उसके छोटे भाई नारायण साहू के नाम से दर्ज है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.