सरायपाली : मोटर सायकल हटाने की बात को लेकर डंडे से मारपीट.
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम अमरकोट में मोटर सायकल हटाने की बात को लेकर डंडे से हमला, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
मोहित बंछोर ने पुलिस को बताया कि 25 फरवरी 2022 को बिरकोल से दाऊराम भोई के साथ उसकी मोटर सायकल में बैठकर रात्रि करीब 08:00 बजे अपने घर पहुंचा और मोटर सायकल को अपने घर के सामने खडा किया था तब उसके पडोसी विनोद बंछोर जो अपने साथियो अरूण बरिहा, हरिगिरी के साथ उसके घर के सामने श्यामलाल के परछी में बैठा था आया और मोटर सायकल को हटाने बोलकर अश्लील गाली गलौच करने लगा। उसके द्वारा गाली गलौच करने से मना करने पर जान से मार दूंगा कहकर डंडे से उसके सिर में दाहिनी तरफ मारा और चला गया। सिर में चोट लगने से खून निकला है। घटना को होते दाऊराम भोई, अरूण बरिहा, हरिगिरी देखे है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.