छेड़खानी के आरोपी ने जेल जाने के डर से लगाईं फांसी - CG Sandesh

छेड़खानी के आरोपी ने जेल जाने के डर से लगाईं फांसी

जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम हर्रा डांड गांव निवासी युवक को ग्रामीणों ने एक गर्भवती महिला से छेड़खानी के आरोप में पकड़ा था. युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट लिखवाने जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. आशंका जताई जा रही है कि जेल जाने के डर से युवक ने आत्महत्या कर ली.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक संदीप खलखों (32), हर्रा डांड गांव का निवासी था. वह शनिवार को मछली मारने गया था. वहां से लौटने के दौरान रास्ते में एक गर्भवती महिला से छेड़खानी कर दी. महिला ने घरवालों को बताया. बात फैली तो आसपास की महिलाएं भी भड़क गईं. वह थाने में रिपोर्ट लिखवाने की बात करने लगीं. बताया जा रहा है कि रविवार को महिलाएं थाने रिपोर्ट के लिए जाने भी वाली थीं. इसी बीच सुबह पता चला कि युवक ने फांसी लगा ली है.


अन्य सम्बंधित खबरें