महासमुन्द : मंदिर के दान पेटी का ताला तोडकर चोरी.
महासमुन्द थाना अंतर्गत न्यू सिविल लाईन् में मंदिर के दान पेटी का ताला तोडकर चोरी, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
धर्मेन्द्र डडसेना ने पुलिस को बताया कि उसके कालोनी हाउसिंग बोर्ड परसकोल के पास न्यू सिविल लाईन् में सडक किनारे स्थित मनोकामनेश्वर मंदिर है, जिसका वह कोषाअध्यक्ष है. उस मंदिर में पूजारी के रूप में संतोष वैष्णव है जिनके माध्यम से उसे आज सुबह 05/15 बजे बताया गया कि रात में अज्ञात चोर मंदिर अंदर घूस कर मंदिर के अंदर रखे दान पेटी का ताला तोडकर उसमें रखे कुछ नगद रूपये को चोरी कर ले गया है। उस दान पेटी में रखा पैसा नही है, मंदिर परिसर में और किसी वस्तू का चोरी नही हुआ है, देखने पर कोई अज्ञात चोर मंदिर में घूसकर दान पेटी को तोडकर पेटी के अंदर रखे नगद अनुमानित 2000 रूपये को चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.