सरायपाली : तेज रफ़्तार बाइक सवार ने चिकित्सा अधिकारी को मारी ठोकर.
थाना सरायपाली पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ़्तार बाइक सवार ने चिकित्सा अधिकारी को मारी ठोकर, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
दुष्यंत कुमार प्रधान ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं0 13 महलपारा में रहता है । आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पद पर शासकीय औषधालय तोरेसिंहा में पदस्थ है । वह 16 जनवरी 2022 के शाम 06.00 बजे के आस पास अपने मित्र रतिराल पटेल, मनोज पटेल एवं सुनील पटेल के साथ निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के सामने सरायपाली से उडीसा की ओर जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 के सडक किनारे बातचीत करते खडा था कि उसी समय बसना की ओर से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GD 0195 का चालक शेरा सिदार पिता भगवान सिंह निवासी देवपुर थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार जो कि अपने मोटर सायकल काफी तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये आया और उसे जोर से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेट होने से उसके चेहरे, बांये आंख,बांये पैर,मैं गंभीर चोट लगा है।
घटना के समय उपस्थित लोगो ने डायल 112 के माध्यम से उसे सुभा नर्सिंग होम सरायपाली ले जाकर भर्ती किया गया था जहां से प्राथमिक उपचार बाद बेहतर ईलाज हेतु रिफर किये जाने पर प्राइवेट हास्पिटल विकास बरगढ उडिसा, उसके बाद बालाजी हास्पीटल रायपुर,मेडिसाईन हास्पीटल रायपुर में भर्ती होकर ईलाज कराया। आज तक पूर्ण रूप से स्वथ्य नहीं हो पाया है घटना के बाद से उसकी बांयी आंख से दिखाई देना बंद कर दिया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर सायकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.