पिथौरा : बरेकेलखुर्द से 03 लीटर देशी महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

पिथौरा : बरेकेलखुर्द से 03 लीटर देशी महुआ शराब जप्त.

पिथौरा पुलिस को 27 फरवरी 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बरेकेलखुर्द का डेरहा बरिहा अवैध रूप से बिक्री करने हेतु महुआ शराब रखा है पुलिस की टीम डेरहा बरिहा के घर सामने पहुंचकर डेरहा बरिहा को तलब कर अवैध रूप से बिक्री करने हेतु महुआ शराब रखने के संबंध में पूछताछ करने पर अपने घर अंदर से एक पीला रंग की 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में करीब 03 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 600 रूपये को निकालकर पेश किया गया. आरोपी का कृत्य धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.

इसी तरह पिथौरा पुलिस को 27 फरवरी 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम खुटेरी में कृष्ण कुमार नायक अपने घर के सामने परछी में लोगों को बिठाकर शराब पीने का सामान उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम मौका में पहुंचकर घेराबंदी कर पकडा गया शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भाग गये आरोपी कृष्ण कुमार नायक पिता सेतकुमार नायक उम्र 38 साल साकिन खुटेरी थाना पिथौरा जिला महासमुंद के कब्जे से 03 नग सफेद रंग झिल्ली पाऊच, 03 नग डिस्पोजल गिलास, गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें