सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर भर्ती हेत... - CG Sandesh

सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 4 मार्च को प्लेसमेंट कैंप

रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के कुल 185 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 4 मार्च 2022 को किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रायपुर के बॉम्बे इंटेलिजेंस सिक्योरिटी संस्था के द्वारा सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर के 185 पदों पर भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है।  उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड के 100 पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण एवं 50 पदों हेतु 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही 5 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। इसी प्रकार सुरक्षा सुपरवाईजर के 20 पदों हेतु स्नातक एवं 2 वर्ष का अनुभव तथा 15 पदों हेतु स्नातक व 5 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। उक्त पदों हेतु अभ्यर्थी की ऊंचाई 5 फीट 6 इंच होना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी 04 मार्च 2022 को प्रातः 11 बजे अपना मूल दस्तावेज के साथ ही रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें