पिथौरा : 3 अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ता रोककर की पिटाई.
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम खपराखोल में 03 अज्ञात व्यक्ति ने रास्ता रोककर की पिटाई, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
शंकर सिन्हा ने पुलिस को बताया कि कृषि काम करता है. 28 फरवरी 2022 को दोपहर 01 बजे वह अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GU 8455 में अपने साथी सुशील देवदास के साथ बिरकोनी के पास नवागांव वैधराज के पास अपना पैर का ईलाज कराने गया था.
शाम को वहां से निकलकर वापस घर आ रहे थे कि पिथौरा थानांतर्गत ग्राम खपराखोल के आखिरी छोर में ईश्वर पटेल के घर के पास करीब शाम 07 बजे पहुंचे थे कि अचानक 03 अज्ञात व्यक्ति अपने मोटर सायकल में आकर उन लोगो को सामने से अचानक रोक दिये और वे तीनों उन लोगो को अश्लील गाली गलौच करते हुए गिरा दिये और तुम्हारे पास क्या क्या है निकालो कहते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं जान से मारने की धमकी दे रहे थे वह वहीं पडा रहा और उसका दोस्त सुशील देवदास डर के मारे कहीं छिप गया उसके द्वारा चिल्लाने पर वे लोग वहां से कहीं भाग गये उनके द्वारा मारपीट करने से उसे पीठ में दाहिने भुजा एवं दाहिने कलाई में चोट लगी है.
मारपीट करने के बाद वे लोग भाग गये तीनों स्कार्फ बांधे हुए थे इसलिए पहचान नही पाया बाद में वह अपने लडके को फोन के माध्यम से सूचना दिया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने 03 अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.