पटेवा : सड़क हादसे में तीन युवकों ने गवाई जान
बीती रात महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा होने से तीन युवकों की जान चली गई।
घटना बीती रात करीब 9:30 बजे की है जिसमें तोरला पड़वा (पटेवा) के पास NH 53 पर तीन मोटरसायकल सवार युवक ट्रेलर ट्रक के पीछे जा टकराये और तीनो युवकों की मौकेपर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक तीनों एक ही बाइक पे सवार थे । तीनो युवकों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है, तीनो युवक ग्राम जोबा निवासी बताये जा रहे हैं । घटना के बाद पुलिस ने ट्रेलर को अपने कब्जे में ले रखा है ।


अन्य सम्बंधित खबरें