बसना : अज्ञात वाहन के ठोकर से सायकल सवार की मौत. - CG Sandesh

बसना : अज्ञात वाहन के ठोकर से सायकल सवार की मौत.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम धानापाली के पास अज्ञात वाहन के ठोकर से सायकल सवार की मौत, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक चैनसिंह जगत 28 फरवरी 2022 ग्राम पठियापाली से अपने घर ग्राम सीतलपुर जाने के लिए अपने सायकल से निकला था कि करीब 14.00 ग्राम धानापाली के पास पहुंचा था कि किसी अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मृतक के सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिसे ईलाज हेतु शास0 अस्पताल बसना लेकर गये डाक्टर साहब ने चेक कर मृत्यु हो जाना बताया कि रिपोर्ट पर मर्ग सदर कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया ।

जांच पर अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने चैनसिंह जगत का मृत्यु होना पाया गया जांच पर अपराध धारा 304 (A) भादवि0 का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें