सरायपाली : 48 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.
थाना सरायपाली चौकी बलौदा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कोकडी के निवासी सुभाष बरिहा पिता धनपति बरिहा कोकडी नाला के पास भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है पुलिस की टीम ग्राम कोकडी में पहुंचकर घेराबंदी कर पकड़ा गया. सुभाष बरिहा अपने पास रखे एक 50 लीटर वाली नीले रंग के प्लास्टिक डिब्बा में भरी हुई 45 लीटर महुआ शराब एवं एक 05 लीटर वाली पीले रंग के प्लास्टिक जरिकेन डिब्बा में भरी हुई 03 लीटर महुआ शराब कुल जुमला 48 लीटर महुआ शराब कीमती 9600 रू0 को जप्त किया गया. आरोपी सुभाष बरिहा का कृत्य धारा 34(2) आब0 एक्ट का करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें