पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दाम को लेकर युवक कांग्रेस ने की जमकर... - CG Sandesh

पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दाम को लेकर युवक कांग्रेस ने की जमकर नारेबाजी

बिलासपुर:- पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी को लेकर युवक कांग्रेस ने अर्धनग्न होकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पेट्रोल के दाम बढ़ने पर युवक कांग्रेस के नेताओं ने कहा भाजपा सरकार आम जनता के हित को गंभीरता से नहीं लेती। जीएसटी लागू होने के बाद आम जनता का जीवन दूभर हो गया है। दरअसल युवक कांग्रेस सोमवार की सुबह देवकीनंदन चौक में अर्धनग्न होकर पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम को लेकर जमकर प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार को कोसा। 

इसके बाद प्रदर्शनकारी रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले, इस बीच चौक से 200 मीटर की दूरी में खड़ी पुलिस ने युवा कांग्रेसियो को हल्का बल प्रयोग करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा की अगर पेट्रोल और डीजल के दामो पर अंकुश नही लगाया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। सिविल लाइन टीआई नसर सिद्दीक़ी ने बताया कि लगभग 25 लोगो को गिरफ्तार किया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें