सांकरा : 70 लीटर महुआ शराब के साथ 3 गिरफ्तार  - CG Sandesh

सांकरा : 70 लीटर महुआ शराब के साथ 3 गिरफ्तार

सांकरा पुलिस को 02 मार्च 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ननकुसियाडीपा सावित्रीपुर से भजपुरी जाने के मार्ग रोड किनारे पुलिया के पास शराब बिक्री करने खडा है पुलिस स्टाफ एवं गवाहों के उक्त मार्ग में पुलिया के पास घेराबंदी कर पकडे नाम पता पूछने पर अपना नाम सरजु प्रसाद खुटे पिता रविलाल खुटे ग्राम ननकुसियाडीपा सावित्रीपुर थाना सांकरा जिला महासमुंद का निवासी होना बताया जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में 10 लीटर हाथ भठ्ठी कच्ची महुआ शराब किमती 2000 रूपये को जप्त किया गया.

इसी तरह सांकरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि दादूराम मिरी ननकुसियाडीपा सावित्रीपुर का अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने रोड में आ रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के सूचना पर ननकुसियाडीपा सावित्रीपुर में घेराबंदी कर रेड किये जिससे दादूराम मिरी को पकडे जिसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक जरीकेन में भरा 10 लीटर महुआ शराब किमती 2000 रूपये को जप्त किया गया.

इसी तरह सांकरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बिजेमाल अपने घर के सामने विवेक साहू अवैध रूप से महुआ शराब रखकर ग्राहक का तलाश कर रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के सूचना पर दो गवाहों को साथ ले जाकर घेराबंदी कर रेड किये जिससे विवेक साहू को पकडा जिसके कब्जे से एक नीले रंग के डिब्बा में भरा 50 लीटर अवैध महुआ शराब किमती 10,000 रूपये को जप्त किया गया.

आरोपीयों का कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें