कोमाखान : 15 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.
कोमाखान पुलिस को 02 मार्च 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भटगांव में कलीराम निराला पिता जोहन निराला अपने घर के मकान में बना झोपड़ी में अवैध शराब बिक्री करने रखा है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान रेड़ कार्यवाही किया गया । आरोपी कलीराम निराला के कब्जे से एक सफेद बोरी के अंदर सफेद झिल्ली में बंधा हुआ लगभग 15 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कुल 15000 M.L. कीमती 3000/- रूपये को जप्त किया गया है. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
इसी तरह कोमाखान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बांसकाटा में सामुदायिक भवन में एक ब्यक्ति लोगो को शराब पीने, पिलाने एवं चखना की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंच कर रेड कार्यवाही किया गया, पीने वाले पुलिस को देखकर मौका से भाग गये । सुविधा उपलब्ध कराने वाले ब्यक्ति को पकड़ा गया । जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम संतराम निराला पिता हेतराम निराला उम्र 32 वर्ष साकिन बांसकाटा थाना कोमाखान जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया.
जिसके कब्जे से सामुदायिक भवन से 02 नग स्टील गिलास, 02 नग बिसलेरी पानी का खाली बाटल, 01 नग 05 लीटर वाली खाली जरकीन, मौके पर 03 नग पोपट मिक्चर का खाली पाऊच को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36 (क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।