तेन्दूकोना : घर के अलमारी का ताला तोड़कर नगदी रकम चोरी. - CG Sandesh

तेन्दूकोना : घर के अलमारी का ताला तोड़कर नगदी रकम चोरी.

तेन्दूकोना थाना अंतर्गत ग्राम मोंगरापाली में घर के अलमारी का ताला तोड़कर नगदी चोरी, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

भेनू साहू ने पुलिस को बतायी कि वह अपने पति के साथ गुपचुप ठेला चलाने की काम करती है । गुपचुप ठेला से 9000/- रूपये कमा कमा कर अपने घर कमरे लकड़ी के बने आलमारी में लकड़ी के गल्ला मे 100,50,20,10 के नोट रखी थी।

01 मार्च 22 को महाशिवरात्रि होने से घर मे सभी कमरे मे संकल लगाकर सहपरिवार ग्राम के बस्तीपारा मे रात्रि 10/30 बजे नाचा देखने गये थे। कार्यक्रम समाप्त होने पर 02 मार्च 22 के सुबह 05/00 बजे सहपरिवार घर वापस आये। घर का मेन दरवाजा खोलकर घर अंदर गये तो देखी घर के बेडरूम का दरवाजा खुला था। सामान बिखरा पडा था, एवं लकड़ी का आलमारी का ताला जो संकल सहित टुटा हुआ लटका था। आलमारी के पास लोहे का टंगिया पड़ा था, जो घर का ही है। चोरी की शंका को लेकर उसने घर का सामान एवं आलमारी के पैसे को चेक किया तो उसके द्वारा लकड़ी के आलमारी गल्ला मे रखा हुआ 9000/- रूपये नही था।

घर को चेक करने पर कोठार के दिवाल मे बड़ा होल बना था तथा बाड़ी का दरवाजा खुला था। कोई अज्ञात चोर उसके घर के कोठार के दिवाल होल से घुसकर घर अंदर प्रवेश कर बेडरूम के लकड़ी आलमारी से गल्ला मे रखे 9000/- रूपये को चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें