पिथौरा : तालाब किनारे खड़ी बाइक की चोरी. - CG Sandesh

पिथौरा : तालाब किनारे खड़ी बाइक की चोरी.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम अट्ठारहगुडी में तालाब के पास से मोटर सायकल चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

रूपसाय पटेल ने पुलिस को बताया कि 28 फरवरी 2022 को शाम करीबन 07 बजे अपने वाहन मोटर सायकल हीरो स्पलेडर प्रो क्रमांक CG 06GC 9510 को गांव के बडे तालाब के पास खडी कर नित्य कार्य करने के लिये तालाब के नीचे गया था करीबन शाम 08.00 बजे वापस आकर देखा तो जहां मोटर सायकल को खडी किया था वहां पर नही था.

आसपास पता तलाश किया पता नही चला उसकी मोटर सायकल हीरो स्पलेडर प्रो क्रमांक CG 06GC 9510 जिसकी अनुमानित कीमती करीबन 25000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें