बागबाहरा : घर के बाहर लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध क... - CG Sandesh

बागबाहरा : घर के बाहर लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

बागबाहरा पुलिस को 03 मार्च 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि कन्हैया साहू पिता कार्तिक साहू वार्ड नं 07 कर्रापारा बागबाहरा में अपने घर के बाहर में लोगों को शराब पीने-पिलाने की संसाधन उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पर कन्हैया साहू के घर के सामने पहुंचा । पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये। घर के सामने में एक व्यक्ति मिला जिन्हें नाम पता पुछने पर अपना नाम कन्हैया साहू पिता कार्तिक साहू उम्र 35 वर्ष साकिन वार्ड नं 07 कर्रापारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद छ.ग. का रहने वाला बताया.

आरोपी के कब्जे से दो नग देशी प्लेुन शराब पौवा वाली शीशी में भरी करीबन 30-30 एमएल हाथ भट्टी की महुआ शराब जुमला शराब 60 एमएल जुमला कीमती 30 रूपये, 05 नग डिस्पोजल की खाली गिलास एवं 05 नग देशी प्लेन शराब पौवा वाली खाली शीशी जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें