पिथौरा : शोभायात्रा के दौरान तलवार लहराने वाले पर मामला दर्ज.
थाना पिथौरा अंतर्गत महिन्द्रा आटो के सामने शोभायात्रा के दोरान तलवार लहराने वाले पर मामला दर्ज किया गया है.
आशीष अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि 03 मार्च 2022 के शाम 05.30 बजे श्याम निशान यात्रा नगर भ्रमण करते हुए अग्रसेन भवन जा रहे थे कि शाम करीबन 07.30 बजे महिन्द्रा आटो के सामने शोभायात्रा में मोटर सायकल लेकर एक सरदार घुस गया था.
जिसको वह शोभायात्रा से बाहर हो जा बोला तो सरदार अपने पास रखे तलवार को निकालकर लहराते हुए मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुए जान से मार दूंगा बोलकर तलवार से हमला कर दिया जो कि उसके गर्दन में लगने वाली थी जिससे वह अपने बांये हाथ से रोका तो बांये हाथ के हथेली एवं चार ऊंगलियों में तलवार से कटने की चोंट आई है. अगर तलवार को नही रोकता तो उसे गंभीर चोंट आ सकती थी तत्पश्चात उसे प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी पिथौरा ले गये घटना को मनोज अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल अन्य लोगों ने देखे व सुने है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 25-ARM, 27-ARM, 294-IPC, 324-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.