महासमुंद : नशे के हालत में पत्थर से हमला कर, दी जान से मारने... - CG Sandesh

महासमुंद : नशे के हालत में पत्थर से हमला कर, दी जान से मारने की धमकी.

महासमुंद थाना अंतर्गत निर्माणाधिन ओवर ब्रिज के नीचे नशे के हालत में पत्थर से हमला कर दी जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

साई कृष्णान ने पुलिस को बताया कि निर्माणाधिन रेल्वे ओवर ब्रिज महासमुन्द में नवम्बर 2021 से सिनीयर इंजीनियर के रूप मे कार्यरत है । 03 मार्च 22 के रात्रि लगभग 10.00 बजे आवेर ब्रिज के काम बंद होने के बाद अपने कमरा में आराम करने चला गया था, तब ठेकेदार दुजराम सिन्हा फोन कर बताया कि एक आदमी सुलेमान नशे के हालत में मजदुरो को गाली गुप्तार कर रहा है, और उसकी कार की कांच को तोड दिया है.

तब वह ओवर ब्रिज के पास पहुचा तो देखा की ओवर ब्रिज के पास का रहने वाला सुलेमान नशे के हालत में मां बहन की गंदी गंदी गाली दे रहा था जिसे मना करने पर तु कौन होता है मना करने वाला कहकर उसके भी मां बहन की अश्लील गाली देते हुये वही पर पडे पत्थर को उठाकर जान से मारदुगा की धमकी देते हुये सिर के पिछे मार दिया। मारने से चोट लगने से खुन बह रहा है दर्द हो रहा है। घटना को दुजराम सिन्हा, एवं काम करने वाले मजदुर देखे सुने है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें