81 लीटर महुआ शराब के साथ ग्राम पचरी के 04 व्यक्ति गिरफ्तार.
पटेवा पुलिस को 03 मार्च 2022 को मुखबीर के मोबाईल से सूचना मिला कि ग्राम पचरी में ही धनीराम बंजारे के घर बाडी में भी अवैध रूप से महुआ शराब रखे होने की सूचना मिलने पर पुलिस स्टाफ धनीराम बंजारे के घर बाडी में दबिश दिया जिसके कब्जे से एक पीला रंग के पंद्रह लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा में 15 लीटर, एक पीला रंग के पांच लीटर क्षमता वाली प्लाटिक डिब्बा में 05 लीटर एवं एक हरा रंग के दो लीटर क्षमता वाली स्प्राईट बाटल में 01 लीटर कुल 21 लीटर हाथ भट्ठी का कच्ची महुआ शराब कीमती 6300 रू0 का महुआ शराब जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध विवेचना में लिया गया।
इसी तरह पटेवा पुलिस को मुखबीर के मोबाईल से सूचना मिला कि ग्राम पचरी गोठान पारा का किशन लाल घृतलहरे, कैलाश घृतलहरे एवं चित्र कुमार घृतलहरे अपने घर के पीछे बाडी में अवैध रूप से महुआ शराब रखा है एवं महुआ शराब बना रहा है पुलिस की टीम किशन लाल घृतलहरे, कैलाश घृतलहरे एवं चित्र कुमार घृतलहरे के घर बाडी में दबिश दिया जो अवैध रूप से शराब निर्माण करते एवं महुआ शराब रखे मिला। जिसके कब्जे से मुताबिक जप्ती पत्रक के एक नग गैस चुल्हा कीमती 3000 रू0, इंडियन कंपनी का सेलेण्डर टंकी कीमती 5000 रू0, दो एल्युमिनियम का बर्तन कीमती 1000 रू0एवं एक पीला रंग के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में 05 लीटर तथा तीन डिब्बा में 15-15 लीटर तथा एक डिब्बा में 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब कुल जुमला 60 लीटर हाथ भट्ठी का कच्ची महुआ शराब कीमती 18000 रू0 कुल जुमला कीमती 27000 रू0 का महुआ शराब एवं सामान जप्त किया गया।
आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम किया गया है.