पटेवा : दो मोटर सायकल आपस में भिड़े, दो घायल.
पटेवा थाना अंतर्गत नैनी नाला के पास दो मोटर सायकल आपस में भिड़े, दो घायल जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सन्तुराम कन्नौजे ने पुलिस को बताया कि ग्राम झाखरमुडा निवासी घनाराम निर्मलकर जो कि रिश्ते में उसका समधी है। जिसके लडका की शादी ग्राम झाखरमुडा में 22 फरवरी 2022 में हो रहा था। शादी में सम्मिलित होने के लिये दिनांक 22 फरवरी को वह अपने मो0सा0 प्लेटिना क्रमांक CG04MT2369 से वह अपने पत्नी पूर्णिमा कन्नौजे एवं उसका लडका धरमवीर के साथ झाखरमुडा जा रहे थे कि करीब 11-30 बजे झाखरमुडा पहुंचने से पहले नैनी नाला के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही मो0सा0 क्रमांक CG06GN5477 का चालक अपने मोसा0 को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से उसकी मो0सा0 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया।
जिससे वे तीनो मो0सा0 सहित नीचे गिर गये। उसे चेहरा, मस्तक, पीठ एवं दाहिना पैर में तथा उसकी पत्नी के मस्तक में चोट लगा है उसके लडका धरमवीर को चोट नही आया है व मो0सा0 क्षतिग्रस्त हो गया है। उन दोनो को प्राथमिक उपचार हेतु एम्बुलेंस वाहन से पीएचसी पटेवा लेकर आये उसके बाद रिफर करने पर जिला अस्पताल महासमुंद में एक दिन भर्ती थे। एक्सीडेंट की घटना को आसपास के लोग देखे है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मो0सा0 चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.