तेन्दुकोना : लोगों को अवैध रूप से शराब उपलब्ध कराने पर कार्य... - CG Sandesh

तेन्दुकोना : लोगों को अवैध रूप से शराब उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

तेन्दुकोना पुलिस को 03 मार्च 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम सराईपाली में रामचंद पटेल अपने घर के सामने रोड आम जगह पर लोगों को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस स्टाफ रेड कार्यवाही किया। शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को आते देखकर भाग गये।

रामचंद पटेल पिता स्व0 गुरूदास पटेल उम्र 73 साल साकिन सराईपाली थाना तेन्दुकोना जिला महासमुन्द के द्वारा लोगों को शराब पीने की सुविधा मुहैया कराते हुये मिला। मौके पर एक देशी प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी मे करीबन आधा भरा हुआ 90ML किमती 40/- रूपये व दो नग डिस्पोजल गिलास मिला.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें