बसना : बडेसाजापाली से 11 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

बसना : बडेसाजापाली से 11 लीटर महुआ शराब जप्त.

बसना पुलिस को 03 मार्च 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि सतनामी पारा बडेसजापाली में एक व्यक्ति अपने घर बाड़ी में बिक्री वास्ते अवैध रूप से हाथ भट्टी महुआ शराब रखा है मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर रेड कार्रवाही कर भानूप्रताप भारद्वाज को तलब किया आरोपी के कब्जे से उक्त शराब दो नग 05, 05 लीटर वाली पीला,  लाल रंग की प्लास्टिक जरकीन में जिनमें 05,05 लीटर एवं 01 लीटर वाली पानी बोतल में भरा हुआ 01 लीटर हांथ भट्टी महुआ शराब जुमला 11 लीटर कीमती 2200 रूपये को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

बसना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि अरेकेल डीपा तालाब के शंकर मंदिर के पास सेवन पटेल नामक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर लोगों को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित कराते मिला. आरोपी के कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब का 180 एमएल का खाली शीशी शराब का कुछ अंश है, दो नग खाली डिस्पोजल ग्लास जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें