पिथौरा : तेज रफ़्तार बोलेरो के ठोकर से बाइक सवार घायल, मामला दर्ज.
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम जंघोरा में तेज रफ़्तार बोलेरो के ठोकर से बाइक सवार घायल, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
नरेन्द्र ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह 21 फरवरी 2022 को पिथौरा अपने दोस्त थनेन्द्र के साथ सुभाष ध्रुव के मोटर सायकल एच एफ डिलक्स गाड़ी नम्बर CG 06 GV 0116 को मांग कर घर का समान लेने पिथौरा बाजार जा रहा था तो लगभग शाम के समय 06/20 बजे जंघोरा में घनश्याम राजपुत के घर के सामने अचानक से एक बोलेरो एक्सएल गाड़ी पिथौरा मार्ग की ओर से तेज रफ्तार से आ रही थी और वे लोग अपने साईड में जा रहे थे और उन लोगों को लापरवाही पूर्वक एक्सीडेंट करके वाहन चालक वाहन के साथ भाग गया उस बोलेरो एक्सएल गाड़ी का नम्बर CG 09 J 8059 है।
फिर 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया और उसे एम्बुलेंस में घनश्याम राजपुत और संतराम ठाकुर द्वारा गाड़ी में बिठाया गया एवं उप स्वास्थ केंद्र पिथौरा में भर्ती कराया गया एवं उसके पश्चात् उसे उप स्वास्थय केंद्र रायपुर रिफर किया गया रायपुर रिफर के समय मार्ग में उसका स्वास्थ ज्यादा खराब होने के कारण उसे तुमगांव साई नमन हास्पीटल में भर्ती कराया गया इस एक्सीडेंट में उसके दांये पैर की हड्डी तीन जगह से टूट गयी है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बोलेरो चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPCपंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.