बागबाहरा : दारगांव से 40 नग देशी प्लेन मदिरा जप्त.  - CG Sandesh

बागबाहरा : दारगांव से 40 नग देशी प्लेन मदिरा जप्त.

बागबाहरा पुलिस को 04 मार्च 2022 को मुखबिर के सुचना पर ग्राम दारगांव में आरोपी 01. मनीष सोनवानी पिता उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड नं 12 मण्डीपारा बागबाहरा 02. गोपाल चौहान 21वर्ष साकिन सराईपाली थाना तेन्दूकोना के संयुक्त कब्जे से एक सफेद रंग के प्ला स्टिक के झोला के अंदर रखे 40 नग देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक पाव वाली शीशी में 180-180 एमएल भरी हुई जुमला वजनी शराब 7200 एमएल कीमती 3200 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर शीलबंद किया गया। आरोपियो के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बागबाहरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि महिपाल यादव अपने चखना दूकान दारगांव चौक झलप रोड बागबाहरा में लोगों को शराब पीने- पिलाने की संसाधन उपलब्ध कराते मिला. आरोपी महिपाल यादव के कब्जे से एक अंग्रेजी गोवा शराब की पौवा वाली शीशी जिसमें 100 एमएल शराब भरी हुयी कीमती 60 रूपया, 03 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 फुटे चना पैकेट को जप्त किया गया. आरोपी का यह कृत्य धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें