सांकरा : 7 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार.
सांकरा पुलिस को 04 मार्च 2022 को मुखबीर के सूचना पर पुलिस स्टाफ एवं गवाहों के साथ चेरीडीपा चौक रोड किनारे सावित्रीपुर में अवैध शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी गौरांगो मिर्धा पिता धनीराम मिर्धा उम्र 60 साल के कब्जे से एक सफेद रंग की 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जुमला 4000 ml कीमती 800 रूपये को जप्त किया गया.
इसी तरह सांकरा पुलिस को मुखबीर के सूचना पर पुलिस स्टाफ एवं गवाहों के साथ NH 53 से बिजराभांठा जाने चौक रोड किनारे अवैध शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी विनोद लहरे पिता मानसाय लहरे उम्र 19 साल एक सफेद रंग की 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में 03 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जुमला 3000 ml कीमती 600 रूपये को जप्त किया गया.
आरोपीयों का कृत्य अपराध सदर धारा 34(1)क आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।