सांकरा : दुध लेकर आ रहा व्यक्ति के साथ हाथ मुक्का एवं डंडा स... - CG Sandesh

सांकरा : दुध लेकर आ रहा व्यक्ति के साथ हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट.

थाना सांकरा अंतर्गत राजस्थानी ढाबा के सामने दुध लेकर आ रहा व्यक्ति के साथ हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गयी, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

जितेश ने पुलिस को बताया कि 01 मार्च 2022 दिन मंगलवार समय लगभग शाम 07:00 बजे को उसके पिता जी आर.बी.चीप. सोसायटी से दुध लेकर आ रहा था तो राजस्थानी ढाबा के आगे सुभाष नाई एवं उसके साथी द्वारा गंदी गंदी गाली देकर हाथ मुक्का तथा डंडा से उसके पिताजी तुलसी गोंड को मारपीट किये तथा जान से मारने की धमकी दिये। जिससे दाहिने आंख में चोट आया है उसके पिताजी वहां से किसी तरह अपना तुलसीढाबा पहुंचा उसके बाद वह रायपुर लेकर गया जिसका ईलाज चल रहा है उनके आंख में बहुत चोट लगी है। घटना के पूर्व उसके पिताजी और सुभाष और उनके साथी चैनडीपा चौक के पास तू तू मै मै हो रहे थे जिसे सुभाष साहू, दाशरथी पटेल और मोहन नाग देखे थे. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें