कोमाखान : स्कूल के सामने 10 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार.
कोमाखान पुलिस स्टाफ 04 मार्च 2022 को रात्रि गस्त पेट्रोलिंग में पर रवाना हुआ था गस्त के दौरान NH 353 ब्राम्हण्डीह स्कूल के सामने एक ब्यक्ति जो संदिग्ध अवस्था में अपने पास खाकी रंग का कार्टुन रखे हुये था जो पुलिस गाडी को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा जिसके पास पहुंच कर कार्टुन में क्या समान है पूछने पर गोल मोल जवाब देने लगा जो अवैध मादक पदार्थ गांजा होने का संदेह होने पर आने जाने वाले राहगीर गवाहो के समक्ष उक्त ब्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना हरि मेहर पिता रूमान चन्द्र मेहर उम्र 19 वर्ष ग्राम तुगला थाना राजा खरियार जिला नुवापाड़ा (उड़ीसा) का रहने वाला बताया ।
आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा सेम्पल सहित कुल वजन 10 किलो ग्राम कीमती 200000/रू., तथा आरोपी का जमा तलाशी लेने पर एक नीले रंग का सैमसंग कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 5000/- रूपये, नगदी रकम 120/- रूपये, एक नग धारा 91 जा.फौ. का नोटिस, एक धारा 50 एन.डी.पी.एस. का नोटिस को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) नार.एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।