बागबाहरा : जंगल में चल रहा था जुआ, 9 लोगों से 75 हजार रूपये ... - CG Sandesh

बागबाहरा : जंगल में चल रहा था जुआ, 9 लोगों से 75 हजार रूपये नगदी जप्त.

पुलिस ने बताया कि 5 मार्च को  मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम जामगांव के जंगल में कुछ जुआडियान रूपये पैसो की हारजीत की दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है. जिसकी सुचना पर पुलिस ने रात करीब 7:20 बजे ग्राम जामगांव के जंगल पहूंच कर घेराबंदी किया जहां कुछ लोग तास के 52 पत्ती से रूपये पैसो की दाव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे थे. जिन्हें पकड़कर कार्यवाही किया गया.

जिसमे आरोपी सुभाष सिंह पिता सरजू सिंह हरनादादर, महेन्द्र कुमार गुप्ता पिता अरविंद कुमार गुप्ता खट्टी, नीलकण्ठ मानिकपुरी पिता बुधुदास मानिकपुरी कसहीबाहरा, प्रताप सिंह खुटे पिता कुजुराम खुटे कमरौद, गुलशन कुमार साहू पिता रूपलाल साहू मामाभांचा, प्रांजल ठाकुर पिता मुकुंद ठाकुर लुकुपाली, योगेश कुमारे साहू पिता टूमन लाल साहू जुनवानी कला, खेमराज जैनपिता तेजमल जैन लुकुपाली चन्द्रकुमार साहू पिता धनेश साहू कलमीझर से नगदी रकम 75750 रूपये, 52 पत्ती ताश एवं 08 नग मो.सा. किमती 23500 रू. और 05 नग मो.सा. किमती 135000 रू. जुमला 234250 रू. को जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें