पिथौरा : घर के सामने लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
पिथौरा पुलिस को 05 मार्च 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सिंघुपाली में नरेश कुमार निषाद अपने घर के सामने चौरा में लोगों को शराब पीने का सामान उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पर मौका में पहुंचकर घेराबंदी कर पकडा.
शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भाग गये आरोपी नरेश कुमार निषाद पिता भगतराम निषाद उम्र 45 साल साकिन सिघुपाली थाना पिथौरा जिला महासमुंद के कब्जे से 03 नग सफेद रंग झिल्ली पाऊच, 03 नग डिस्पोजल गिलास गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें