बागबाहरा : 7 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.
बागबाहरा पुलिस को 05 मार्च 2022 को मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम खोपली रेल्वे अंडर ब्रीज के पास आरोपी ईतवारी यादव पिता स्व पचकऊ यादव उम्र 57 वर्ष साकिन खोपली थाना बागबाहरा के कब्जे से 01. एक सफेद रंग की प्लास्टिक डिब्बा 05 लीटर वाली में भरी हाथ भठ्ठी महुआ शराब 04 लीटर, 02. एक पीले रंग की प्लास्टिक जरकीन 05 लीटर वाली में भरी हाथ भठ्ठी महुआ शराब 03 लीटर जुमला शराब 07 लीटर 7000 एमएल कीमती 1400 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया है. आरोपी का कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.
इसी तरह बागबाहरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि गणेशु साहू अपने चखना दूकान रेशम केन्द्र के पास ग्राम खोपली में लोगों को शराब पीने-पिलाने की संसाधन उपलब्ध करा रहा है मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस स्टाफ गणेशु साहू के चखना दूकान रेशम केन्द्र के पास ग्राम खोपली पहुंचा । पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये। चखना दूकान में एक व्यक्ति मिला जिन्हें नाम पता पुछने पर अपना नाम गणेशु साहू पिता रामस्वरूप साहू उम्र 19 वर्ष साकिन खोपली थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया. आरोपी का यह कृत्य धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।