तेन्दुकोना : तेज रफ्तार बाइक अनियत्रित होकर गढ्ढे मे गिरी, 2 की मौत, 1 गंभीर.
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 19 जनवरी 22 को रात्रि करीब 08/00 बजे को मृतक दीपक कुमार ठाकुर, जनकराम ठाकुर एवं राजू ठाकुरा मोटर सायकल वाहन क्र CG06B-3927 में तीनो सवार होकर मुन्गाशेर से छत ढलाई करने के बाद रात्रि 8 बजे वापस अपना घर तेन्दुकोना आ रहे थे।
मुड़ागांव के पास दीपक कुमार ठाकुर मोटर सायकल चला रहा था। जो तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाने से मुड़ागांव के पास रोड किनारे गढ्ढे मे गिरने से तीनो को चोटे आयी। जिन्हे CHC पिथौरा ईलाज हेतु ले गये जहां पर जनकराम ठाकुर एवं दीपक कुमार ठाकुर का मृत्यु हो गया तथा राजू ठाकुर को चोट होने से रायपुर मेकाहारा रिफर किया गया। जो ठीक होकर वापस आ गया है। जुमला मर्ग जांच मे मृतक दीपक कुमार ठाकुर द्वारा मोटर सायकल को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाने से एक्सीडेंट होने से दोनो का मृत्यु होना पाया गया। जांच मे अपराध धारा 304(A),337 भादवि का होना पाया गया।