पटेवा : तेज रफ़्तार ट्रक ने पीकप को मारी टक्कर, दो घायल.
पटेवा थाना अंतर्गत टुरीडीह चौक के पास तेज रफ़्तार ट्रक ने पीकप को ठोकर मारी, दो घायल जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सतानंद ध्रुव ने पुलिस को बताया कि श्रीराम एसोसिएट महासमुन्द में हेल्पर का काम करता है । 23 फरवरी 2022 को डम्फर क्रमांक CG 06 GG 5676 में गिट्टी लोड करके महासमुन्द से झलप छोड़ने गया था, झलप के पहले टुरीडीह चौक के पास डम्फर का पीछे टायर फट जाने से NH 53 रोड में किनारे खड़ी थी ।
वह, प्रेम साहू के साथ पीकप अशोक लिलेण्ड दोस्त में डम्फर के लिये टायर लेकर महासमुन्द से टुरीडीह चौक आया था और शाम करीब 07/00 बजे डम्फर के पीछे पीकप को खड़ी करके डम्फर का टायर निकाल रहे थे, उसी समय पटेवा तरफ से एक ट्रक क्रमांक OD 02 T 7189 का चालक अपनी ट्रक को काफी तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए पीकप को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया.
एक्सीडेन्ट करने से पीकप अशोक लिलेण्ड सामने खड़ी डम्फर से टकराने से सामने का हिस्सा एवं पीछे हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है, तथा उसके सिर में तथा प्रेम साहू के हाथ, पैर एवं कमर के पास चोट लगी थी । थोड़ी देर बाद एम्बुलेंस से उसे तथा प्रेम साहू को ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुन्द लेकर गये प्राथमिक उपचार बाद प्रेम साहू को अकाल पुरख अस्पताल महासमुन्द में भर्ती किये है । जिसका ईलाज अभी चल रहा है ।
ट्रक वाहन क्रमांक OD 02 T 7189 के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए एक्सीडेन्ट करने से उसे तथा प्रेम साहू को चोट लगी है तथा पीकप अशोक लिलेण्ड का पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.