बसना : स्कूल का ताला तोड़कर 13 हजार का सामान चोरी.
थाना बसना अंतर्गत प्राथमिक शाला अखराभांठा में स्कूल का ताला तोड़कर 13 हजार का समान चोरी, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
लोकेन्द्र प्रधान ने पुलिस को बताया कि वर्तमान में प्राथमिक शाला अखराभांठा टुकडा में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ है । 03 मार्च 2022 को रोज की भांति स्कूल गया था व स्कूल छुट्टी होने के बाद लगभग शाम 06.00 बजे स्कूल को बंद कर वापस अपने गांव चला गया ।
जब वह 04 मार्च 2022 के सुबह करीबन 09.00 बजे स्कूल पहुंचा तो देखा कि पिछे का दरवाजा खुला था ताला टूटा हुआ था पिछे का लोहे का दरवाजा में बीच से छेद था देखने से किसी वजनदार हथियार से बार बार वार करने से टूटा हुआ प्रतीत हो रहा था । आसपास देखा तो मध्यान्ह भोजन के लिए रखा हुआ राशन सामान चांवल, दाल, मिर्च मसाला, तेल व 02 नग पुराना इस्तेमाली पंखा कीमती करीबन 13,000/- रू नही था ।
तब वह स्कूल के सफाईकर्मी लीलेश्वर कोसरिया व रसोइया बिनी बाई को बुलाया व घटना के संबंध में बताया । कोई अज्ञात चोर उक्त सामान को चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.