सरायपाली : पानी टंकी के पास अवैध शराब की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
सरायपाली पुलिस को 07 मार्च 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम लिमऊगुड़ा में एक व्यक्ति दर्रीपारा चौक पानी टंकी के पास लोगों को शराब पिने के अवैध साधन शराब, ,चखना, पानी, गिलास उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन कराते मिला.
पुलिस की टीम मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये आरोपी विशाल चौहान पिता रतन चौहान उम्र 21 वर्ष साकिन लिमऊगुड़ा थाना सरायपाली जिला महासमुंद(छ.ग.) फल्ली, डिस्पोजल गिलास, पानी आदि रखकर लोगो को शराब पीने की साधन उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन करते हुए रंगे हाथो पकडा गया.
आरोपी के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन सील पैक मदिरा 180 ml भरी हुयी, एक सील टुटी देशी प्लेन पौवा में करीबन 50ml भरी हुयी जुमला 230ml कीमती 180 रू0 ,5 नग डिस्पोजल गिलास, 05 फल्ली पैकेट की चखना कीमती करीबन 20 रू0 जुमला कीमती 200 रू0 जप्त किया गया.
आरोपी विशाल चौहान का कृत्य धारा 36 (क) आबकारी एक्ट का पाये जाने अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।