तेन्दूकोना : शराब भट्ठी के पास अवैध शराब पिलाते दो व्यक्तियों पर कार्यवाही.
तेन्दूकोना पुलिस को 07 मार्च 22 को मुखबीर से सूचना मिली की भुरकोनी में देशी एवं अंग्रजी शराब भट्ठी के पास पतिराम महिलांग निवासी बुंदेली सतनामी पारा का अवैध रूप से लोगो को बिठाकर शराब पीने के लिए पानी पाऊच एवं डिस्पोजल गिलास उपलब्ध कराते मिला. शराब पीने वाले रेड कार्यवाही दौरान पुलिस को देखकर भाग गये। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम पतिराम महिलांग उम्र 56 वर्ष निवासी वार्ड नं. 01 सतनामी पारा बुंदेली चौकी बुंदेली का होना बताया।
आरोपी के कब्जे से एक देशी प्लेन शराब की शीशी मे भरी करीबन 60ML देशी प्लेन शराब, 02 नग की गंधयुक्त डिस्पोजल गिलास एवं 02 पानी पाऊच सभी कुल किमती 70/- रूपये को जप्त किया गया.
इसी तरह तेन्दूकोना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की भुरकोनी देशी एवं अंग्रजी शराब भट्ठी के पास नंदलाल चक्रधारी निवासी जगदल्ला ऊपरपारा का अवैध रूप से लोगो को बिठाकर शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पहुंचकर रेड करने पर शराब पीने की सुविधा देने वाला व्यक्ति नंदलाल चक्रधारी उम्र 54 वर्ष निवासी भुरकोनी जगदल्ला पारा को रंगे हाथ पकड़ा गया। रेड कार्यवाही दौरान शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये। जिसके पेश करने पर एक देशी प्लेन शराब की 180 एम एल वाली शीशी मे भरी करीबन 80एम एल देशी प्लेन शराब, 02 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 पानी पाऊच सभी कुल किमती 90/- रूपये को जप्त किया गया.
आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आब0 अधि0 का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।