अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव ने द... - CG Sandesh

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव ने दी बधाई, कहा–” जिले की प्रगति में मातृशक्ति की भागीदारी महत्वपूर्ण…”

मरवाही विधायक डॉ के के ध्रुव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। अपने बधाई संदेश में विधायक डॉ केके ध्रुव ने कहा कि देश और समाज की प्रगति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक है। हमारे इतिहास में अनेक महिलाओं के संदर्भ मिलते हैं जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से उपलब्धियों के उच्चतम आयाम स्थापित किए। वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ सहित हमारे जिले में भी महिलाएं अपने विशिष्ट कार्यों से समाज को राह दिखा रही हैं।

विधायक डॉ केके ध्रुव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित हमारी प्रदेश सरकार महिलाओं तथा बालिकाओं की सर्वांगीण प्रगति के लिए कृत संकल्पित है। डॉ ध्रुव ने कहा कि महिला उत्थान व प्रगति के इसी उद्देश्य को लेकर राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं तो वही महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है।

विधायक डॉ केके ध्रुव ने जिलेवासियों व प्रदेशवासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य एवम जिले की प्रगति में मातृशक्ति की भागीदारी अविस्मरणीय व महत्वपूर्ण है। आइए, हम मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित हों।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें