बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बोकरामुड़ा खुर्द में स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ
हेमसागर यादव. ग्राम पंचायत बोकरामुड़ा खुर्द के आश्रित ग्राम कंण्डीझर, छीन दादर और बोकरामुडां खुर्द मडि़यापार में स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ किया गया । ग्रामीण जनों और पंचायत के सचिव, सरपंच एवं पांच गणों के सतत् प्रयासों के पश्चात् यह कार्य पूर्ण हुआ।
गांव के हर गली-चौराहों में स्ट्रीट लाइटें लगने से चारों तरफ प्रकाश ही प्रकाश दिखाई दे रहा है ,सभी ग्रामवासी बहुत ही प्रसन्न है । स्ट्रीट लाइट लगने से ऐसा लग रहा है जैसे गांव में कोई त्यौहार, खुशी का उत्सव या कोई जशन चल रहा हो । गांव वाले का कहना है कि यह हमारे लिए किसी उत्सव से कम नहीं है, कहां जाता है न कि अंधेरे में दीप जलाने से उसके आस - पास पूरा प्रकाशित हो जाता है वैसे ही आज हमारा गांव प्रकाश से जगमगा गया है । यह हमारे समस्त ग्रामवासियों के लिए खुशी का विषय है।
सरपंच यशोदा सहदेव मांझी उपसरपंच गौतम नेताम सचिव निमेष चंद्राकर पंच ओसराम यादव गुंधार माझी, श्रीमती मुन्नी बाई, बिलाजी बाई, लयमनी बाई, गुरुबारिन बाई, तुलने बाई, केजा बाई, पुन्नी बाई.