महासमुन्द : सुने मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर 80 हजार की चोरी.
महासमुन्द थाना अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय के पास के सुने मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर 80 हजार की चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
संजय बघेल ने पुलिस को बताया कि केन्द्रीय विद्यालय के पास महासमुन्द मे अपने स्वयं के मकान मे अपनी पत्नि सुभा बघेल एवं पिता यशंवत सिंह बघेल उम्र 88 वर्ष के साथ निवास करता हूं। केन्द्रीय विद्यालय महासमुन्द में वरिष्ठ सचिवालय के पद पर कार्यरत है ।
05 मार्च 22 के शाम 04 बजे वह अपनी पत्नि सुभा बघेल के साथ अपने पैतृक स्थान सागर बडे भाई के गृह प्रवेश कार्यक्रम मे शामिल होने गया था. घर में उसके बुजुर्ग पिता यशंवत सिंह बघेल अकेले थे जिनके देख रेख के लिये घरेलू नौकरानी मीना बाई साहू, दुलारी जो पिता के लिये भोजन सुबह शाम बनाकर देती थी तथा एक स्वीपर जिनका नाम संतोष है जो केन्द्रीय विद्यालय मे कार्यरत है को पिता के नित्य क्रिया क्रम कराने के लिये कार्य पर रखा है जिनका उसके घर आना जाना प्रतिदिन है।
07 मार्च 22 के सुबह 08 बजे उसके पिता ने उसे फोन कर बताया कि काम वाली बाई दुलारी ने इसे बतायी है कि घर का मुख्य प्रवेश द्वार का ताला टुटा हुआ है तथा कमरो मे सामान बिखरा पडा है चोरी हो गई है उक्त सूचना पाकर वह 07 मार्च 22 के रात्रि 09.30 बजे अपनी पत्नि के साथ अपने घर आया समानो को चेक किया तो उसमे पुरानी इस्तेमाली चार सोने की चुडी, तथा 45 चांदी के सिक्के, चांदी का पायल 7 जोडी चांदी का 02 करधन एवं सोने चांदी के अन्य बच्चो के गहने तथा अन्य सामानो की सूची पृथक से पेश कर दुगा कुल किमती करीब 80000/- रूपये की सम्पत्ति को कोई अज्ञात चोर उसके घर के दिवाल फांद कर मुख्य दरवाजे का ताला तोडकर तथा कमरे मे रखे आलमारी मे रखे जेवरातो को चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.