महासमुंद : पुरानी बातो को लेकर सिर में मारी शराब की बोतल, व्यक्ति हुआ लहूलुहान.
महासमुंद थाना अंतर्गत बीटीआई रोड में पुरानी बातो को लेकर सिर में मारी शराब की बोतल, व्यक्ति हुआ लहूलुहान जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
अमित राय ने पुलिस को बताया कि 08 मार्च 22 को करीब 08.00 बजे अपने दोस्त शोमेस महिलांग के साथ मोटर साइकल से बीटीआई गार्डन घुमने के उद्देश्य से जा रहे थे कि कलेक्टर कार्यालय गेट के इस पार बीटीआई रोड में शुभम चन्द्राकर और फलेश साहू, युवराज कन्नौजे तथा इनके साथ और कुछ लोग थे. उसे देख कर उसकी गाडी को रोके और पुरानी बातो को लेकर उसको मां बहन की गाली देते हुये बोले तु बहुत बात करता है बोल कर तेरे को जान से मारेगे कहते हुये शुभम चन्द्राकर, युवराज कन्नौजे ने राड से, फलेश साहू शराब का बोतल रखा था उसी से उसके सिर में मारकर चोट पहुचाये है।
उसका साथी शोमेस महिलांग बीच बचाव किया है और हो हल्ला किया तब सब लोग वहा भाग गये, उसके सिर से काफी खुन निकल रहा था, उसके बाद वह अपने दोस्त नितिन राज पुरोहित को बुलाया और घटना के बारे मे बताया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.