महासमुंद : घर का ताला तोड़कर सोने की अंगुठी समेत 55 हजार की न... - CG Sandesh

महासमुंद : घर का ताला तोड़कर सोने की अंगुठी समेत 55 हजार की नगदी चोरी.

महासमुंद थाना अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय के पास घर के दरवाजा का ताला तोड़कर सोने की अंगुठी समेत 55 हजार की नगदी चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

गीतांजलि जायसवाल ने पुलिस को बतायी कि SBI स्टेशन रोड महासमुंद में एसोसियेट है । 05 मार्च 22 को शाम 07 बजे अपने घर में ताला लगाकर कार्यालीन कार्य के लिए बिलासपुर गयी हुई थी एवं कल 08 मार्च 2022 को रात 09.30 बजे जब वापस अपने घर आकर देखी तो उसके घर के दरवाजा में लगे ताला टूटा हुआ था और जब कमरा अंदर जाकर देखी तो आलमारी खुला हुआ था और सारा सामान अस्त व्यस्त था। सामान को पूरा जांच करने पर पता चला कि किसी अज्ञात चोर द्वारा घर के दरवाजा में लगे ताला तोड़कर आलमारी में रखी उसकी सोने की अंगुठी, 55 हजार रूपये कैश, कांसे के बर्तन( थाली, लोटा, परात) सब चोरी कर ले गया है। घटना के संबंध में अपने पति प्रतीक तिवारी को बताई है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें