पटेवा : लिफ्ट देना पड़ा भारी, रास्ते में चाकू दिखाकर लुटे लाख... - CG Sandesh

पटेवा : लिफ्ट देना पड़ा भारी, रास्ते में चाकू दिखाकर लुटे लाखो रूपये.

पटेवा थाना अंतर्गत तेन्दुवाही मोड के पास अज्ञात को लिफ्ट देकर व्यक्ति से लुटे 1 लाख 10 हजार रूपये जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

दिनेश कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वर्तमान में अग्रवाल फार्म हाउस गाडाघाट में मैनेजर के पद पर कार्य करता है. 09 मार्च 2022 को महासमुंद सब्जी मण्डी से सब्जी बिक्री का पैसा 1,10,000 रुपय नगदी रकम को काला बैग के अंदर में रखकर अकेला महासमुंद से अपना मोटर सायकिल साईन SP साईन क्र. CG 06 GP 0753 से एनएच 53 रोड होते हुये पिथौरा जा रहा था कि दोपहर करिबन 12-30 बजे पटेवा बस स्टैण्ड के पास पहुंचा था कि रोड में एक अज्ञात व्यक्त खडा था जो माक्स लगाया था जिनको वह नही जानता उसके द्वारा हाथ से इसारा कर आगे ले जाने के लिये लिफ्ट मांगा तो वह उसे लिफ्ट देकर अपना मोटर सायकल में बैठा लिया.

वे दोनो झलप की ओर निकले कि लगभग 12-40 बजे तेन्दुवाही मोड NH53 मोड के पास पहुंचे थे कि जिस व्यक्ति को उसने लिफ्ट दिया था उनके द्वारा मोटर सायकल को तेन्दुवाही मोड से आगे तेन्दुवाही रोड के आगे रोका तब उसके द्वारा उसे पीट्ठू बैग में क्या रखा है कहकर पूछने लगा तब वह कुछ नही है बोला तब अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे चाकू दिखाकर डरा धमका कर उसके बैग में अंदर रखे नगदी रकम 1,10,000 रुपय को निकालकर NH53 रोड तरफ दौडकर भाग गया वह देख रहा था कि दो अज्ञात व्यक्ति मो0सा0 से पटेवा तरफ से आये और पैसा लूटकर भाग रहे व्यक्ति को अपने मो0सा0 में बैठाकर पटेवा की ओर भाग गये। वह मो0सा0 का नंबर नही देख पाया और न ही तीनो व्यक्ति को जानता पहचानता है वे मास्क लगाये हुये थे. मामले की शिकायत पर पुलिस ने मो0सा0 में सवार तीन अज्ञात के विरुद्ध अपराध धारा 34-IPC, 392-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें