सांकरा : साढ़े छह लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार. - CG Sandesh

सांकरा : साढ़े छह लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार.

सांकरा पुलिस को 09 मार्च 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बरनाईदादर का शिशुपाल ग्वाल अपने घर के पास अवैध शराब रखकर बिक्री वास्ते ग्राहक की तलाश कर रहा है पुलिस की टीम मुखबिर के बताये स्थान को घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जिससे शिशुपाल ग्वाल अवैध शराब बिक्री करते पकडा गया तथा आरोपी के कब्जे से 2.5 लीटर महुआ शराब कीमती 500 रूपये को बरामद किया गया.

सांकरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि सावित्रीपुर का छबिलाल पटेल अपने घर के सामने अवैध शराब रखकर बिक्री वास्ते ग्राहक की तलाश कर रहा है पुलिस की टीम मुखबिर के बताये स्थान को घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया. जिससे छबिलाल पटेल अवैध शराब बिक्री करते पकडा गया तथा आरोपी के कब्जे से 04 लीटर महुआ शराब किमती 800/- सौ रूपये को बरामद किया गया.

आरोपीयों का कृत्य धारा 34(1)क आबकारी एक्ट पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें