तुमगांव : तुमगांव पुलिस ने अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वालो पर की कार्यवाही.
तुमगांव पुलिस को 09 मार्च 2022 को मुखबिर के सुचना मिला कि बाजार चौक ग्राम गढसिवनी में एक व्यक्ति अपने चखना दुकान में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिलाते मिला. पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये अनुसार बाजार चौक ग्राम गढसिवनी पहुंचकर एक व्यक्ति को पकडे जो अपने चखना दुकान में अवैध रूप से लोगों को बैठाकर शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहा था, शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए, मौके पर पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम अजय यादव पिता तोषु यादव उम्र 23 साल साकिन वार्ड नं.04 गढसिवनी थाना तुमगांव जिला महासमुंद(छ.ग.) का रहने बताया. जिसके कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती करीबन 40 रूपये व 01 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त किया गया।
इसी तरह तुमगांव पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला कि अछोला शराब भट्ठी के सामने एक व्यक्ति अपने चखना दुकान में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिलाते मिला. आरोपी उत्तम धीवर पिता राधेश्याम धीवर उम्र 26 साल साकिन वार्ड क्रं.08 अछोला के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती करीबन 50 रूपये व 01 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त किया गया।
इसी तरह तुमगांव पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम गढसिवनी बाजार चौक के पास लोगों को अवैध रूप से शराब पिला रहा है एवं शराब पीने का सामान उपलब्ध कराते मिला. आरोपी भुखन साहू पिता शोभाराम साहू उम्र 26 साल ग्राम गढसिवनी के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 40 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त किया गया।
इसी तरह तुमगांव पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला कि अछोला शराब भट्ठी के पास एक व्यक्ति अपने चखना दुकान में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिलाते मिला. आरोपी दुकालु रात्रे पिता जैतराम रात्रे उम्र 60 साल साकिन अछोला के कब्जे से 01 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती करीबन 60 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त किया गया।
इसी तरह तुमगांव पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला कि अछोला शराब भट्ठी के पास एक व्यक्ति अपने चखना दुकान में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिला रहा है एवं शराब पीने का समान उपलब्ध कराते मिला. आरोपी घासुराम साहू पिता रामरतन साहू उम्र 40 साल साकिन अछोला के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती करीबन 40 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त किया गया।
आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।