महासमुंद : घर ब्यारा के कमरे मे रखे टुल्लू पंप, 22 कट्टा धान व 01 नग सिलेंण्डर चोरी.
महासमुंद थाना अंतर्गत मौहारी भाठा में घर ब्यारा के कमरे मे रखे पुराना टुल्लू पंप, 22 कट्टा धान व 01 नग सिलेंण्डर चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सुरेश निषाद ने पुलिस को बताया कि जिला एवं सत्र न्यायालय के पिछे मौहारी भाठा वार्ड क्र. 29 महासमुन्द तहसील व जिला महासमुन्द का निवासी है. उसका घर से लगा हुआ उसका ब्यारा है जहा एक कमरे मे 22 कट्टा लगभग 11 क्विंटल कावेरी धान कीमती करीबन 15000 रूपये, 1 गैस सिलेंडर कीमती करीबन 1000 रूपये तथा एक टुल्लु पम्प कीमती करीबन 1000 रूपये को 09 मार्च 22 की रात्रि को चोरी हो गया. 10 मार्च 2022 सुबह लगभग 7 बजे से 7.30 बजे के बीच वह अपने ब्यारे मे गया तो उसने देखा कि ब्यारे मे बने कमरे का ताला टुटा हुआ है तथा कमरे से 22 कट्टा धान ,एक नग टुल्लु पम्प तथा गैस सिलेंडर चोरी हो गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.