PSC का रिजल्ट आने के बाद छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम - CG Sandesh

PSC का रिजल्ट आने के बाद छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

कोतवाली थाना क्षेत्र के जूना बिलासपुर में अंबिकापुर की एक छात्रा ने किराए के मकान में चादर से फांसी लगा ली. बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम PSC प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे आने के बाद उसने ऐसा कदम उठाया है. छात्रा परीक्षा में फेल हो गई थी. मौत से एक दिन पहले छात्रा ने अपने परिजन से बात की थी, तब वह बिल्कुल सामान्य थी. पुलिस ने उसके मोबाइल को जब्त कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के नमनाकला में रहने वाली प्रियंका गुप्ता (28) पुत्री पारस नाथ गुप्ता बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी. वह जूना बिलासपुर में मनोहर गुप्ता के यहां किराए के मकान में रहती थी. मंगलवार रात करीब 8 बजे पड़ोस में रहने वाली महिला ने उसे आवाज दी. अंदर से कोई आहट नहीं आई. कुछ देर बाद उसने फिर आवाज दी और खिड़की से देखा तो पंखे से उसका शव लटक रहा था. जानकारी मकान मालिक मनोहर गुप्ता के साथ ही पुलिस को दी गई. पुलिस का कहना है कि मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर युवती के मौत के कारणों का राज खुल सकता है. पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और मामले की जांच में जुटी है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें